बिग ब्रेकिंग : अफसरों के तबादले और फेरबदल

उत्तराखंड शासन ने आज एक आईएएस और नौ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से मंडी निदेशक का पदभार हटा दिया गया है। पीसीएस अधिकारी बीएस चलाल को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गिरीश चंद्र गुणवंत को रुद्रप्रयाग के अपर जिला अधिकारी पद से हटाते हुए मसूरी […]

उत्तराखंड शासन ने आज एक आईएएस और नौ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है।

नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से मंडी निदेशक का पदभार हटा दिया गया है। पीसीएस अधिकारी बीएस चलाल को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गिरीश चंद्र गुणवंत को रुद्रप्रयाग के अपर जिला अधिकारी पद से हटाते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

झरना कमठान से एडीबी शहरी विकास का पदभार वापस ले लिया गया है, वह महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर सचिव बनी रहेंगी ।

शिव कुमार बरनवाल को रेल विकास निगम के साथ-साथ अपर जिला अधिकारी पौड़ी का भी प्रभार दिया गया है। अनिल कुमार चन्याल को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है और दयानंद सरस्वती को चंपावत का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा अरविंद कुमार को रुद्रप्रयाग का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, तथा अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल को अल्मोड़ा का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts