बिग ब्रेकिंग: खाई में गिरी कार, छह मरे

त्यूणी क्षेत्र में एक एक ऑल्टो कार यूके07/5274 के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर अपने परिवार को लेकर ग्राम बानपुर जिला देहरादून से आल्टो कार में 11 बजे देहरादून के लिए आ रही थी, जो बानपुर गांव के पास से 300 मीटर गहरी खाई […]

त्यूणी क्षेत्र में एक एक ऑल्टो कार यूके07/5274 के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर अपने परिवार को लेकर ग्राम बानपुर जिला देहरादून से आल्टो कार में 11 बजे देहरादून के लिए आ रही थी, जो बानपुर गांव के पास से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के छ: लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसमें सवार पवन नेगी, उनकी पत्नी रश्मि, बेटी इशिका, बेटा आरव और दो अन्य महिलाएं सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बचाव कर्मियों के पहुंचने से पहले ही सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह मृतकों के शव बरामद किए। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए त्यूणी अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts