बिन मां-बाप का यह बच्चा आया करंट की चपेट मे !!

14 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट मे  60 % जल चुके रोहित को जिला अस्पताल मे कराया भर्ती  बिन माँ बाप का बेटा है रोहित  तीन मंज़िला भवन की छत पर कपड़े सुखाने गया था रोहित   गिरीश गैरोला उत्तरकाशी के इन्दिरा कॉलोनी इलाके मे तीन मंज़िला भवन की छत की तार पर सुख रहे […]

14 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट मे 
60 % जल चुके रोहित को जिला अस्पताल मे कराया भर्ती 
बिन माँ बाप का बेटा है रोहित 
तीन मंज़िला भवन की छत पर कपड़े सुखाने गया था रोहित
 
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी के इन्दिरा कॉलोनी इलाके मे तीन मंज़िला भवन की छत की तार पर सुख रहे कपड़ों को उतारने गए रोहित को वहां  से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट विद्युत लाइन ने अपनी  चपेट मे ले लिया।
झटका लगते ही रोहित सीधे जमीन पर जा गिरा। जिसे तत्काल जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि रोहित का शरीर 60 % जल चुका है। उत्तरकाशी जिला अस्पताल मे बर्न यूनिट नहीं होने के कारण समुचित इलाज भी संभव नहीं है। इलाके की नगर पालिका वार्ड सदस्य कमला देवी ने बताया कि पूर्व मे कई बार इस पोल को इस स्थान से हटाने के लिए अनुरोध विभाग से किया जा चुका है। किन्तु विभाग के कानों मे जूं तक नहीं रेंगी।अब इस बिन माँ बाप के बच्चे के इलाज की ज़िम्मेदारी को लेकर लोगों मे चिंता  है।
 विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव सकलानी से दूरभाष पर भी संपर्क नहीं हो सका। उनकी गैर मौजूदगी मे विभाग के सहायक अभियंता श्री रतुड़ी ने बताया कि इलाके से 11 हजार वॉल्ट की लाइन गुजर रही है, जिसके नीचे बिना पूर्व अनुमति के बहू मंज़िला भवन तैयार किए गए हैं। जिसके लिए कई बार विभाग की तरफ़ से नोटिस भी दिये जा चुके हैं।
कुछ दिन पूर्व खराब पोल को इस स्थान से बदला गया था। उन्होने स्वीकार किया कि 11000 वॉल्ट की बिजली के तारों के नीचे घर बनाना कतई सुरक्षित नहीं है। और इसकी चपेट मे आने से इंसान बुरी तरह झुलस जाता है।
 मुआवजे के सवाल पर उन्होने बताया कि विद्युत रक्षा निदेशालय से विद्युत निरीक्षक को जांच के लिए कहा जाएगा, उनकी संस्तुति पर ही मुआवजे की रकम विभागीय दावे मे तय की जाती है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts