बेलमती का सहारा कौन बनेगा !

इंद्रजीत असवाल बात उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल विकासखंड जयहरीखाल तहसील सतपुली के ग्राम सभा कांडामल्ला की है। जो मकान आपको दिख रहा है ये कम से कम 250 साल पुराना है। इस मकान के तीन हिस्सेदार हैं, जिसमे दो हिस्सेदार एक जगदीश सिंह तथा दूसरे लखन सिंह धनबल से मजबूत हैं, जिस कारण उन्होंने […]

इंद्रजीत असवाल

बात उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल विकासखंड जयहरीखाल तहसील सतपुली के ग्राम सभा कांडामल्ला की है। जो मकान आपको दिख रहा है ये कम से कम 250 साल पुराना है। इस मकान के तीन हिस्सेदार हैं, जिसमे दो हिस्सेदार एक जगदीश सिंह तथा दूसरे लखन सिंह धनबल से मजबूत हैं, जिस कारण उन्होंने गाँव से पलायन कर दिया।

अब रह गई तीसरी हिस्सेदार बेलमती देवी जो कि आज भी इसी मकान में रहने को मजबूर है क्योंकि वो गरीब है।

बेलमती देवी के पति स्व मेहरवान सिंह जहरीखाल विकासखंड से पहले नेत्रदान करने वाले व्यक्ति थे। इस मकान के बीच का हिस्सा बेलमती देवी का है।

इस मकान के किनारे वाला हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है जिससे बेलमती देवी को खतरा उत्पन्न हो गया है। कभी भी कोई भी दीवार टूट सकती है, जिससे जानमाल का खतरा हो सकता है बेलमती देवी ने कई बार उन हिस्सेदारों से कहा कि या तो वे मकान की मरम्मत करवाएं या फिर टूटे हिस्से का मलवा हटा दें परन्तु किसी ने उनकी नही सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी को को भी सूचना दी, उनके द्वारा संबंधित मकान मालिक को आदेश दिया गया था परन्तु इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

बेलमती देवी की उम्र 70 साल से अधिक है। बेलमती देवी की विधवा पेंसन है जो कि अभी तक केवल एक ही बार उन्हें मिली है व एक पांव से अपाहिज भी है। न तो इनके पास गैस कनेक्सन है, ना बीपीएल कार्ड और न ही इन्हें किसी आवास योजना का लाभ मिला।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts