ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले। आचार संहिता से पहले की अंतिम बैठक

देहरादून मैं आज उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक आयोजित की यह कैबिनेट आचार संहिता से पहले अंतिम कैबिनेट थी आचार संहिता के चलते सरकार इससे पहले कुछ महत्वपूर्ण फैसले करना चाहती थी। उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए बताया कि आज कैबिनेट में 17 मामले आये इसमे […]

देहरादून मैं आज उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक आयोजित की यह कैबिनेट आचार संहिता से पहले अंतिम कैबिनेट थी आचार संहिता के चलते सरकार इससे पहले कुछ महत्वपूर्ण फैसले करना चाहती थी। उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए बताया कि आज कैबिनेट में 17 मामले आये इसमे 15 पर हुई चर्चा, 2 को स्थगित किया गया।

संक्षेप में जा रहे कैबिनेट के फैसले

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है। आज कैबिनेट ने इसका निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। यह 1 जनवरी 2019 से लागू होगा। अब महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत हो गया है।
जनवरी से मार्च माह का एरियर जीपीएफ में जाएगा।

उधमसिंहनगर के हरिपुरिया, तोमरिया, बोर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने को मंजूरी दी गई।केंद्र द्वारा प्लांट पर किया जाएगा खर्च। जलाशयों में 100 100 और 300 मेगा वाट के प्लांट लगाए जाएंगे।पीपीपी मोड पर चलेगा सोलर प्लांट। तथा 25 साल का होगा कॉन्ट्रेक्ट।
उत्तराखंड परिवहन में संविदा के माध्यम से 367 लोगों को रखे जाने की मंजूरी

वन सेवा नियामवली में संसोधन को मंजूरी

चिकित्सा शिक्षा में नर्सिंग संस्थान में 37 पदों के लिए आउट सोर्सिंग से भर्ती को मंजूरी

मेडिकल सेलेक्शन बोर्ड में आने वाले एक्सपर्ट का मानदेय तय

अल्मोड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए भूमि .4 हेक्टेयर को भारत सरकार को निशुल्क देने का निर्णय

टिहरी विस्थापितों से पानी और सीवरेज बिल पर निर्णय। सरकार बिल विस्थापितों से नही लेगी।भविष्य के बिल के लिए बनाई गई कमिटी। 70 करोड़ का बिल होगा माफ, 10000 लोगों को मिलेगा फायदानई टिहरी में रह रहे विस्थापितों को मिलेगा लाभ।

विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में नियमावली में संसोधन

जीबी पंत विवि, भरसार विवि के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय

यूपी परिवहन से उत्तराखंड परिवहन को 300 बसों की खरीद को मिली मंजूरी

आल वेदर रोड़ के वन भूमि को लेकर प्रीमियम नही लेने का मामला

8 अरब 47 करोड़ 98 लाख 70 हज़ार की रकम केंद्र से नही लेने का लिया फैसला।

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts