ब्रेकिंग : कोटद्वार में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से कई गांवों में दहशत

अनुज नेगी कोटद्वार।राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजीबाबाद-बुआखाल में गैस के ट्रक में आग लगने से 400 सिलेंडर खाक हो गए है।जिसके कारण आस पास के गाँव मे दहशत बन गई। बुधवार दोहपर को कोटद्वार के समीप भदालिखाल गॉव के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई,जिसके कारण गॉव के लोगो मे अफरातफरी […]

अनुज नेगी
कोटद्वार।राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजीबाबाद-बुआखाल में गैस के ट्रक में आग लगने से 400 सिलेंडर खाक हो गए है।जिसके कारण आस पास के गाँव मे दहशत बन गई।
बुधवार दोहपर को कोटद्वार के समीप भदालिखाल गॉव के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई,जिसके कारण गॉव के लोगो मे अफरातफरी मच गई,
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने से धमाकों से दहल उठा। ट्रक करीब 400 एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहा था,गैस सिलेंडर से भरे ट्रक का अचानक टायर फटने से ट्रक में आग लग गई ,देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के चलते एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। यह घटना भदाली गॉव के लैंसडौन थाना क्षेत्र की है। भयानक आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक साफ नजर आ रही थीं। घटना से अनजान लोगों ने जब धमाकों की आवाज सुनी और आग की लपटों को देखा तो उनकी रूह कांप गई।
पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए जहां एक ओर फायर ब्रिगेड की टीम मशक्कत करती दिखीं, वहीं पुलिस टीम प्रभावित मार्ग पर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट करती नजर आई।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UA12-1300 पर लगभग 400 भरे हुए एलपीजी सिलिंडर लदे थे। सिलिंडर से भरा ट्रक कोटद्वार से पौड़ी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद गैस सिलिंडर लदे ट्रक में आग लग गई।

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts