ब्रेकिंग न्यूज: पैठाणी में नयार में नहाते वक्त तीन युवकों की मौत

जयप्रकाश नौगाईं पौड़ी जनपद के पैठाणी में तीन युवकों की नयार नदी में नहाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पैठाणी के समीप बनास पुल स्थित है। इसी पुल के नीचे 2 बजे के करीब नयार नदी में नहाते वक्त तीनों युवकों की मौत […]

जयप्रकाश नौगाईं

पौड़ी जनपद के पैठाणी में तीन युवकों की नयार नदी में नहाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार पैठाणी के समीप बनास पुल स्थित है। इसी पुल के नीचे 2 बजे के करीब नयार नदी में नहाते वक्त तीनों युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में गुरुदेव सिंह पुत्र ठाकुर सिंह(२४), नवीन पुत्र जगमोहन सिंह(२२) एवं प्रदीप पुत्र बलवीर सिंह(२२) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले तीनों युवक खिर्सू के ग्वाड़ गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पैठाणी थाना पुलिस ने तीनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts