ब्रेकिंग न्यूज़ : सचिवालय में लगी आग

देहरादून स्थित सचिवालय में फोर्थ फ्लोर में आग लग गई। आग में घिरे एक व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल दिया गया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। इस फ्लोर पर अग्निशमन यंत्रों की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। गौरतलब है कि पर्वतजन ने 29 अक्टूबर 2017 को हुई मॉक ड्रिल में सचिवालय की बदइंतजामियों का […]

देहरादून स्थित सचिवालय में फोर्थ फ्लोर में आग लग गई। आग में घिरे एक व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल दिया गया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। इस फ्लोर पर अग्निशमन यंत्रों की भी उचित व्यवस्था नहीं थी।

गौरतलब है कि पर्वतजन ने 29 अक्टूबर 2017 को हुई मॉक ड्रिल में सचिवालय की बदइंतजामियों का बड़ा खुलासा किया था। आप नीचे दिए हुए लिंक को खोल कर उस खबर को ताजा कर सकते हैं।

यह भी पढिए

http://*खतरनाक खुलासा: आज आग लग जाती तो खाक हो जाता सीएम सचिवालय!!* https://parvatjan.comSecretariate-uttarakhand-fire-fighting

सचिवालय के सुरक्षा विभाग ने कई बार सचिवालय प्रशासन को आग लगने पर बचाव के साधन करने के लिए तथा सीढ़ियां और आग बुझाने वाले यंत्रों को दुरस्त करने के लिए कई बार चेताया भी लेकिन सचिवालय प्रशासन ने नहीं सुनी और हर बार बजट का रोना रोते हुए इस काम को टालते रहे।

पर्वतजन सचिवालय में आग की संभावनाओं को लेकर पहले भी खबरें कर चुका है। यदि तभी यह संज्ञान लिया गया होता तो यह घटना नहीं घटती।

बताया जा रहा है कि चौथे फ्लोर पर खुलने वाली मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए आरक्षित लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी है। फायर उपकरणों की उचित व्यवस्था न होने से भी जल्दी ही आग पर काबू पाने में देर हुई।

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts