ब्रेकिंग : पिछड़ते ही हरीश रावत ने उठाए ये सवाल

कमल जगाती, नैनीताल
 लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की लगातार बढ़त को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब ई.वी.एम.मशीन पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ई.वी.एम.मशीन पर जो संदेह था वो और भी पुख्ता होते जा रहा है।

https://youtu.be/JUJHGFXcVSQ

उन्होंने कहा कि सौ प्रतिशत कांग्रेसी वोट बैंक वाले बूथों पर भाजपा के पक्ष में ठीक उल्टा हो रहा है। ऐसा लगता है कि ई.वी.एम.मशीनों के साथ टेम्परिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई थी।
     इधर हल्द्वानी और रुद्रपुर में नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच भाजपा के अजय भट्ट ने सवा लाख से अधिक मतों की बढ़त बना रखी है। उत्तराखण्ड की पांचों सीटों में भाजपा लीड कर रही है। हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा सीटों में मोदी जादू दिख रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts