ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री की गाड़ी का एक्सीडेंट

विनोद कोठियाल, देहरादून 

देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की गाड़ी को हरियाणा के कुछ युवकों की गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
 एक्सीडेंट के कारण नवप्रभात की गाड़ी का पिछला टायर ब्रष्ट हो गया। नवप्रभात इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सौभाग्य से उन्हें एक खरोच तक नहीं आई। हरियाणा के युवकों की गाड़ी इतनी क्षतिग्रस्त हो गई कि गाड़ी का ड्राइविंग सीट वाला टायर एक्सेल सहित सड़क पर दूर छिटक गया। हालांकि एयर बैग खुलने के कारण युवकों की जान बच गई और वे तत्काल मौके से भाग खड़े हुए।
 बताया जा रहा है कि हरियाणा के युवाओं ने शराब पी रखी थी और वे बेहद तेजी से गाड़ी को आईटी पार्क से राजपुर रोड की तरफ ढलान पर बेतरतीब दौड़ा रहे थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और टक्कर मारकर भागे युवकों की धरपकड़ में जुट गई है। साथ ही क्रेन द्वारा क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाया जा रहा है।
 हरियाणा के युवकों की गाड़ी का नंबर एचआर 81 ए 3817 है। दुर्घटना राजपुर रोड को आईटी पार्क से मिलाने वाली सड़क पर स्थित धोरण नामक जगह पर घटित हुई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts