ब्रेकिंग: बारात घर मे घुसी कार, तीन मरे दो घायल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में देर रात एक अनियंत्रित कार बैंक्विट हाल(बारात घर)में जा घुसी। बेकाबू आई-20 कार संख्या यू.ए.04 यू.2384 ने शादी में शामिल 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे के शिकार, नैनीताल नीवासी आशीष कुमार, देहरादून नीवासी आदर्श और बैंक्विट हॉल के गार्ड धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में देर रात एक अनियंत्रित कार बैंक्विट हाल(बारात घर)में जा घुसी। बेकाबू आई-20 कार संख्या यू.ए.04 यू.2384 ने शादी में शामिल 5 लोगों को रौंद दिया।

हादसे के शिकार, नैनीताल नीवासी आशीष कुमार, देहरादून नीवासी आदर्श और बैंक्विट हॉल के गार्ड धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दून निवासी अनुज व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारात, दिल्ली के लाजपत नगर निवासी रितेश की हल्द्वानी निवासी रुचि के घर आई थी। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बैंक्विट हॉल में हुई घटना देर रात एक बजे के बाद की है।अन्दर फेरों के दौरान कुछ लोग बैंक्विट हॉल के बाहर खड़े थे। हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने खड़े लोगों में से पांच लोगों को रौंद दिया। घायलों को बाराती अस्पताल ले गए, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts