ब्रेकिंग: विश्वविद्यालय मे हड़ताल और तालाबंदी पर हाईकोर्ट का आठ छात्रों को नोटिस

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा(एच.एन.बी.)केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों की हड़ताल और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को छात्र द्वारा तालाबंदी करने के मामले में उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एच.एन.बी.की छात्र संघ समेत 8 छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। इससे अब एच.एन.बी.की छात्र […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा(एच.एन.बी.)केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों की हड़ताल और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को छात्र द्वारा तालाबंदी करने के मामले में उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एच.एन.बी.की छात्र संघ समेत 8 छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। इससे अब एच.एन.बी.की छात्र संघ समेत 8 छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
न्यायालय ने राज्य सरकार, डी.एम.,एस.एस.पी.पौडी और श्रीनगर को कानुन व्यवस्था बनाने के आदेश दिये है।
आपको बता दें कि छात्र अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से विश्वविद्यालय में हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान छात्रों ने विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार को बंदी बना लिया और विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर दी थी। छात्रों की इस हिमाकत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं छात्रों की हड़ताल से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की जान पर खतरा बना हुआ है।

इसको देखते हुए एच.एन.बी. द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की गई थी तांकि अगले हफ्ते से होने वाली वार्षिक परीक्षा विश्वविद्यालय समय पर करा सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए एकलपीठ ने एच.एन.बी.गढ़वाल छात्रसंघ समेत 8 छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

न्यायालय ने डी.एम., एस.एस.पी. को आदेश दिए हैं कि वो विश्वविद्यालय परिसर में कानून व्यवस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। न्यायालय ने अवैध हड़ताल पर भी रोक लगा दी है। साथ ही न्यायालय ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि विश्वविद्यालय में सभी काम काज आसानी से हो सके। याचिका में कहा गया है कि अगले हफ्ते से विश्वविद्यालय में पेपर होने है और छात्रों की हड़ताल और उत्पात से कोई काम काज नही हो रहा है, लिहाज विश्वविधालय प्रशासन को सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आलोक सिंह की एकलपीठ ने हड़ताल कर रहे 8 छात्रों और छात्र संघ को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts