भाजपा विधायक का बेहूदा बयान: “हरीश रावत मरे हुए आए, दाह संस्कार बाकी”

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला के बिगड़े बोल, कहा हरीश रावत मरे हुए आए हैं और अब केवल दाह संस्कार करना बाकी है। देखिए वीडियो https://youtu.be/WsDNlZN_Z5Y भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन के आज किच्छा के टैक्सी स्टैंड में केंद्रीय मंत्री मनोज तिवारी ने जनसभा की। सभा में कई महानुभावों […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला के बिगड़े बोल, कहा हरीश रावत मरे हुए आए हैं और अब केवल दाह संस्कार करना बाकी है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/WsDNlZN_Z5Y

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन के आज किच्छा के टैक्सी स्टैंड में केंद्रीय मंत्री मनोज तिवारी ने जनसभा की। सभा में कई महानुभावों के साथ जनता भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला का जब नंबर आया तो उन्होंने कहा कि जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे तब अजय भट्ट के सिपाही राजेश शुक्ला ने उन्हें धूल चटा दी थी, आज तो मरे(मृत) हुए हरीश रावत आए हैं, उनका तो केवल दाह संस्कार करना ही बाकी है। उन्होंने ये भी कहा कि नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों की जनता ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को जिताने का मन बना लिया है।
विधायक राजेश शुक्ला ने 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को किच्छा विधानसभा में मात दे दी थी। हरीश रावत इसके अलावा हरिद्वार जिले में भी विधानसभा चुनाव हार गए थे जिसकी चर्चाएं आम थी। राजेश शुक्ला अपने क्षेत्र में विवादित बयान देने में खासे चर्चित हैं। कुछ समय पहले ही पंतनगर के कुलपति के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts