मजिस्ट्रेट की चलती है, फिर क्या गलती है!

जगदम्बा कोठारी रुद्रप्रयाग। इन दिनों तहसील प्रशासन जखोली द्वारा अनुबंधित किया गया वाहन संख्या यूके 13 टीए 0466 अपनी नंबर प्लेट को लेकर खासा चर्चाओं में बना हुआ है। महिंद्रा कम्पनी का यह बुलेरो व्यावसायिक वाहन मासिक किराए पर तहसील प्रशासन जखोली ने कुछ माह पहले ही अनुबंधित किया है। इस गाड़ी के आगे राजस्व […]

जगदम्बा कोठारी

रुद्रप्रयाग। इन दिनों तहसील प्रशासन जखोली द्वारा अनुबंधित किया गया वाहन संख्या यूके 13 टीए 0466 अपनी नंबर प्लेट को लेकर खासा चर्चाओं में बना हुआ है।
महिंद्रा कम्पनी का यह बुलेरो व्यावसायिक वाहन मासिक किराए पर तहसील प्रशासन जखोली ने कुछ माह पहले ही अनुबंधित किया है।
इस गाड़ी के आगे राजस्व विभाग का बोर्ड लगा है तथा पीछे की तरफ मजिस्ट्रेट और प्रशासन लिखा है।
शुरू में इस वाहन के आगे और पीछे दोनों तरफ की नंबर प्लेट पीले रंग की थी, जो कि व्यावसायिक वाहनों की पहचान है, परंतु पिछले तीन माह पहले यूके 13 टीए 0466 नम्बर के इसी वाहन की नम्बर प्लेट का रंग अचानक सफेद हो गया, जबकि सफेद रंग की नम्बर प्लेट परिवहन विभाग निजी वाहनों के लिए जारी करता है, जो कि सरकारी विभागों में किसी भी तौर पर अनुबंधित नहीं किए जा सकते। नियमों के विपरीत तहसील प्रशासन की यह मनमर्जी तब हास्यास्प्रद हो जाती है कि अब पिछले दो माह से इस वाहन की पीछे की नम्बर प्लेट सफेद रंग की व आगे की नम्बर प्लेट पीले रंग की हो गयी है, जो कि यातायात नियमों की सख्त अवहेलना करना है। इसे तहसील प्रशासन जखोली की मनमर्जी और परिवहन विभाग की लापरवाही ही कहा जाएगा कि पिछले दो माह से यह वाहन जिले भर में घूम रहा है।
न तो तहसील प्रशासन जखोली ने इसे सुधारना जरूरी समझा और न ही परिवहन विभाग वाहन के खिलाफ कोई कार्यवाही कर रहा है। मुख्यालय में यह वाहन चर्चा का विषय बना हुआ है।
ज्येष्ठ प्रमुख जखोली चैन सिंह पंवार तथा सामाजिक कार्यकर्ता राम रतन पंवार का कहना है कि परिवहन विभाग वैसे तो टैक्सी वालों को निरंतर रोककर चैंकिग की जाती है, परंतु तहसील प्रशासन में अनुबंधित इस वाहन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

Also Read This

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

हंगामा : देर रात मसूरी मालरोड पर मारपीट, पर्यटक ने पाना मारकर युवक का फोड़ा सिर 

मसूरी, देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के मालरोड पर वाहनों के प्रवेश को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प में...

Related Posts