मदर डे : गर्भवती को विकलांग पति संग पटवारी ने पीटा

हर्षमणि उनियाल  एक तरफ जहां देश कल मदर डे मना रहा था तो वहीँ दूसरी तरफ पौड़ी में एक गर्भवती महिला अपने दिव्यांग पति के साथ पिछले कुछ दिनों से इन्साफ की मांग को लेकर जिला प्रशासन के चक्कर काट रही थी। पीड़ित महिला और उसके पति कल्जीखाल ब्लॉक के थापली गांव के रहने वाले […]

हर्षमणि उनियाल 

एक तरफ जहां देश कल मदर डे मना रहा था तो वहीँ दूसरी तरफ पौड़ी में एक गर्भवती महिला अपने दिव्यांग पति के साथ पिछले कुछ दिनों से इन्साफ की मांग को लेकर जिला प्रशासन के चक्कर काट रही थी।

पीड़ित महिला और उसके पति कल्जीखाल ब्लॉक के थापली गांव के रहने वाले हैं जिन्होंने क्षेत्रीय पटवारी पर अभद्रता से पेश आने उनके साथ मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/Aq9lqRdR93g

 

महिला का कहना है की पिछले कुछ दिनो से गांव का ही एक व्यक्ति चोरी छिपे उनकी जमीन पर मिट्टी का ढेर फेंककर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिसकी शिकायत लेकर वह और उसका परिवार पटवारी से इन्साफ की गुहार लगाने के लिए पटवारी चौकी पहुंचा लेकिन यहाँ महिला और उसके पति के साथ पटवारी अभद्रता से पेश आया और उनके साथ मारपीट और अभद्र शब्दों का प्रयाग कर उनको चौकी से बहार निकाल दिया।

वहीँ पटवारी की शिकायत लेकर पौड़ी मुख्यालय पहुंचा ये पीड़ित परिवार जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करने पौड़ी भी पहुंचा लेकिन जिलाधिकारी के बैठको में व्यस्त रहने के कारण न मिल पाने पर पीड़ित परिवार ने उप जिलाधिकारी से क्षेत्रीय पटवारी शिकायत की है। मामले का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं साथ ही बिना परिवार की सहमति के जमीन पर मिटटी फेंकने वाले आरोपी को पकड़ने को कहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts