महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री से बड़े इंद्रमणि बडोनी!

कल 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी जोर-शोर से मनाई गई। पूरे देश में अलग-अलग ध्रुवों में यह दिवस मनाया गया। सोशल मीडिया का बड़ा वर्ग महात्मा गांधी को गरियाता रहा तो वहीं दूसरी ओर जय जवान-जय किसान वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भारत […]

कल 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी जोर-शोर से मनाई गई। पूरे देश में अलग-अलग ध्रुवों में यह दिवस मनाया गया। सोशल मीडिया का बड़ा वर्ग महात्मा गांधी को गरियाता रहा तो वहीं दूसरी ओर जय जवान-जय किसान वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भारत भाग्य विधाता बताया गया।
लंबे समय से महात्मा गांधी की आलोचना तेजी से होने लगी है तो उत्तराखंड में यह दिवस अलग-अलग परिपेक्ष्य में मनाया जाता रहा। उत्तराखंड की सरकार ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने से लेकर गांधी-शास्त्री तक सभी को याद किया। अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने अनुसार यह दिवस मनाया, किंतु अब खंड-बंड हो चुके उत्तराखंड क्रांति दल ने अलग अंदाज में 2 अक्टूबर मनाया।
मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर मनाए गए इस दिवस पर उत्तराखंड क्रांति दल के लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के ऊपर इंद्रमणि बडोनी की फोटो रखकर यह साबित करने की कोशिश की कि क्षेत्रीय दल के लिए तो असली गांधी-शास्त्री गांधी इंद्रमणि बडोनी ही थे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts