महाराज को ठेंगा दिखाते अंगूठा लगाने वाले!

डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में कर्मचारियों की कार्य संस्कृति सुधारने के लिए कई ऐलान किए। इनमें से कर्मचारियों और शिक्षकों को तय समय पर कार्यालय पहुंचने और तय समय पर छुट्टी करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने का प्रावधान किया गया। हो भी क्यों नहीं, जो कर्मचारी भारी भरकम वेतन लेता हो, उससे […]

डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में कर्मचारियों की कार्य संस्कृति सुधारने के लिए कई ऐलान किए। इनमें से कर्मचारियों और शिक्षकों को तय समय पर कार्यालय पहुंचने और तय समय पर छुट्टी करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने का प्रावधान किया गया। हो भी क्यों नहीं, जो कर्मचारी भारी भरकम वेतन लेता हो, उससे काम तो लिया ही जाना चाहिए। सचिवालय के कई स्थानों पर इस प्रकार की बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई।
देहरादून के सबसे पॉश इलाकों में से एक उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के निवास वाली यमुना कालोनी के आसपास भी बहुत सारे ऐसे विभाग हैं, जहां कर्मचारियों की कामचोरियों पर खूब लिखा-पढ़ा जाता रहा है। यहां अधिकांश कर्मचारी ताश खेलते, बीड़ी पीते, गप्पें मारते बहुत आसानी से देखे जा सकते हैं।
ऐसे ही सिंचाई विभाग के अनुसंधान एवं नियोजन खण्ड में भी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई। इस खण्ड में लगभग १५० कार्मिक हैं। चूंकि इन्हें पहले से ही कामचोरी की आदत पड़ी हुई है तो इन्होंने भी तत्काल बायोमेट्रिक का तोड़ निकाल दिया है। इस खण्ड के अधिकांश कर्मचारी सुबह १० बजे बायोमेट्रिक पर अंगूठा लगाकर चले जाते हैं। कुछ लंच के बहाने चले जाते हैं और फिर शाम को ५ बजे के आसपास एक बार फिर अंगूठा लगाकर सरकारी व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का काम करते हैं। देखना है कि उत्तराखंड का डबल इंजन इन कामचोर कार्मिकों से कितनी जल्दी दक्षता प्रमाण पत्र लेकर इन्हें कब घर भेजने का काम करता है।

Also Read This

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

एक्शन : हेल्पलाइन पर रिस्पॉन्स नहीं मिला तो डीएम नाराज, संबंधित कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून, 28 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रबंधन में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। ऋषिपर्णा...

Related Posts