मैडम है अफसर, आफिस में खड़े पेड़ की छाल से कुटुवा लिए मसाले

दिनेश जोशी// चम्पावत जिला मुख्यालय में रोडवेज स्टेशन परिसर में एक पेड़ दुर्लभ प्रजाति की दालचीनी का हरा भरा खड़ा है। रोडवेज की एजीएम नीलम शर्मा ने शनिवार को दो मजदूर लगाकर पेड़ को अवैध तरीके से छिलवाकर अपने लिए मसाले तैयार करवा लिए । स्थानीय भेषज संघ अध्यक्ष ने इसका विरोध किया तो उनसे […]

दिनेश जोशी//

चम्पावत जिला मुख्यालय में रोडवेज स्टेशन परिसर में एक पेड़ दुर्लभ प्रजाति की दालचीनी का हरा भरा खड़ा है। रोडवेज की एजीएम नीलम शर्मा ने शनिवार को दो मजदूर लगाकर पेड़ को अवैध तरीके से छिलवाकर अपने लिए मसाले तैयार करवा लिए । स्थानीय भेषज संघ अध्यक्ष ने इसका विरोध किया तो उनसे अभद्रता पर उतर आई। सवाल उठता है कि क्या अफसरों को कानून के उल्लंघन की छूट है? रोडवेज और वन विभाग के अफसर क्या जागेंगे ? हरिद्वार मे तैनात भेषज विकास विभाग के हर्ब सुपरवाइजर ए के बिसारिया का कहना है कि दालचीनी की छाल निकालना प्रतिबंधित है। इसके लिए वन विभाग की अनुमति ली जाए तो वन विभाग केवल पेड़ की 10% छाल निकालने की अनुमति देता है। बिसारिया का कहना है कि छाल निकालने पर पौधा सूख जाता है। जाहिर है कि रोडवेज की एजीएम द्वारा इसकी छाल निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई यदि वन विभाग इसका संज्ञान लेता है तो परिवहन विभाग के अफसर की मुसीबत बढ़ सकती है।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts