मोदी के वीआईपी विरोध को कोश्यारी ने लगाया पलीता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीआईपी कल्चर खत्म करने और विकास को बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन उनके सांसद और पार्टी के लोग ही इस मुहिम को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ताजा मामला हरिद्वार जनपद का है। भाजपा के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने हरिद्वार में गंगा के ऊपर […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीआईपी कल्चर खत्म करने और विकास को बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन उनके सांसद और पार्टी के लोग ही इस मुहिम को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
ताजा मामला हरिद्वार जनपद का है। भाजपा के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने हरिद्वार में गंगा के ऊपर बन रहे एक पैदल पुल का निर्माण सिर्फ इसलिए रुकवा दिया कि इससे डामकोठी के बंगले का शानदार नजारा दिखने में दिक्कत होगी।
भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के नैनीताल सीट से भाजपा के सांसद हैं। इस पुल को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग बना रहा है। ५ करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का ६० प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा हो चुका है। भगत सिंह कोश्यारी पिछले दिनों डामकोठी में रुके हुए थे। उन्होंने यह कहते हुए इस पुल का निर्माण रुकवा दिया कि इस पुल के कारण डामकोठी से गंगा का शानदार नजारा नहीं दिखेगा। साथ ही कोश्यारी ने इस पुल के चलते डामकोठी में रुकने वाले वीआईपी लोगों की सुरक्षा को भी खतरा बताया।
उत्तर प्रदेश के अफसरों का कहना है कि भगत सिंह कोश्यारी ने इस पुल के लिए उत्तराखंड की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिखाने को भी कहा। अफसरों का कहना है कि निर्माणाधीन स्थल यूपी सिंचाई विभाग की संपत्ति है, इसलिए उत्तराखंड से किसी भी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

Also Read This

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाईदेहरादून. श्री गुरु राम राय...

Related Posts