मोरी-पुरोला मे पाकिस्तान के झंडे। मोरी पुरोला बना कश्मीर

नीरज उत्तराखंडी  सीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी के जखोल गांव की खूबसूरत वादियां वॉलीवुड के बड़े पर्दे पर कश्मीर घाटी की खूबसूरती बनकर दिखेगी जनपद गंगा तथा यमुनाघाटी की हंसीन वादियां अब फिल्म निर्देशकों के लिए पसंदीदा जगह बनकर उभर रहे हैं। कश्मीर की पृष्टभूमि पर बनने वाली कश्मीर धारा 370  फिल्म के […]

नीरज उत्तराखंडी 

सीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी के जखोल गांव की खूबसूरत वादियां वॉलीवुड के बड़े पर्दे पर कश्मीर घाटी की खूबसूरती बनकर दिखेगी जनपद गंगा तथा यमुनाघाटी की हंसीन वादियां अब फिल्म निर्देशकों के लिए पसंदीदा जगह बनकर उभर रहे हैं।

कश्मीर की पृष्टभूमि पर बनने वाली कश्मीर धारा 370  फिल्म के लिए वॉलीवुड के निर्देशक राकेश सावंत जखोल गांव में शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।निर्माता भंवर सिंह पुंडीर व राकेश सावंत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कश्मीर पंडितों की समस्या तथा धारा 370 पर आधारित है।

इस फिल्म में वॉलीवुुड अभिनेता पंकज धीर, देव गिल, जरीना वहाब,अनिता राज,मोहन कपूर, अंजलि पांडे, तनवी टंडन, राखी सावंत,दीप राज राणा गोपाल विज समेत वॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां बीते दो दिनों से जखोल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म निर्देशक राखी सावंत ने बताया कि कश्मीर धारा 370″ पर बन रही फिल्म की शूटिंग जखोल, मोरी,पुरोला हर्षिल और गंगोत्री में भी की जाएगी। बता दें कि ‌अभिनेता पंकज धीर महाभारत में कर्ण अभिनय भी कर चुके हैं।


बताते चलें कि इससे पूर्व जनपद की हर्षिल घाटी में वॉलीवुड निर्देशक ओमंग खान की बायोपिक फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीवन दृश्यों का फिल्मांकन किया था। जिसमें बायोपिक फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मुख्य किरदार अभिनेता विवेक ओबराय तथा उनके पिता सुरेश ओबराय थे।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts