पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

यह जानकार आप भी रह जाएंगे आश्चर्यचकित ! आखिर यह अधिकारी प्रमोशन क्यों नही चाहता

October 31, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून में प्रशासनिक अधिकारी श्री मुकुल काला का ही बोलबाला
पूर्व में हुए घपले घोटालों को दफनाने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया गड़बड़झाला 
कुलदीप एस राणा 
     लम्बे समय से विश्वविद्यालय के विवादित प्रशासनिक अधिकारी  मुकुल काला  को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनके कार्यकाल में हुए घोटालों को उजागर होने से बचाने एवम उन्हें दफन करने की नीयत से कार्य मुक्त नही किया। जबकि उनके मूल विभाग के निदेशक आर. के कुँवर  द्वारा दिनाँक 16 अक्टूबर को उनकी विश्वविद्यालय से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय ओखलकांडा नैनीताल में नियुक्त करने का स्पष्ट आदेश दिया था और उन्हें 31 अक्टूबर तक योगदान का निर्देश भी दिया था।
ज्ञात हो कि उक्त विश्वविद्यालय में 4200 के ग्रेड पे का मात्र प्रशासनिक अधिकारी का ही पद सृजित है। जबकि इन महाशय को शुरू से ही 5400 ग्रेड पे वाले  वरिष्ठ प्रशासनिक के पद पर नियुक्त कर इतने लम्बे समय से विश्वविद्यालय को भारी वित्तीय क्षति पहुंचाई गई है।
 अब तो यह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हो गये हैं। इसलिये इनको यहां पर किसी भी तरह नही रखा जा सकता है। परन्तु विश्वविद्यालय ने इनके मूल विभाग द्वारा दी गई समय सीमा के आज अंतिम दिन भी इन्हें कार्यमुक्त कर इनके मूल विभाग को इन्हें नहीं लौटाया जाना अपने आप मे ही प्रश्नचिन्ह लगाता है।
काला के  कार्यों  पर विश्वविद्यालय के दो पूर्व कुलपतियों समेत पूर्व कुलसचिव और दो- दो पूर्व उप कुलसचिव कई गंभीर आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण  और प्रतिकूल टिप्पणी कर चुके हैं।  यहाँ तक कि पूर्व कुलपति माननीय डॉ. सौदान सिंह ने तो जून 2017 में इनके द्वारा किये गए घोटालों और अनियमित कार्यो से आजिज आकर इन्हें निलंबित कर तत्काल इनके मूल विभाग को लौटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दिया था परन्तु वह इसे अंजाम तक पंहचाते उसके पूर्व ही उन्हें ही उनके मूल विश्वविद्यालय को वापस भेज दिया।
यहां काली कमाई की इतनी मलाई है कि विश्वविद्यालय के अदने  कर्मचारियों से लेकर वरीय अधिकारियों तक यहां से कोई भी नहीं जाना चाहता। तबादले की स्थिति में इन महाशय के साथ-साथ सभी अधिकारी किसी कनीय पद पर भी कार्य करने के लिए तैयार हैं। कुछ लोग मजबूरन गये भी तो पुनः कनीय पद पर वापस आ गये, वही हाल इन महोदय का भी है कि अपने सेवा वर्ग के सर्वोच्च पद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद प्राप्त होने के बावजूद भी यह साहब उसे ठुकरा कर अपने पूर्व पद पर ही बने रहना चाहते हैं। जबकि इन्हें और विश्वविद्यालय प्रशासन को भली भांति यह पता है कि यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का भी पद नही है।
 परन्तु इनके समेत विश्वविद्यालय प्रशासन की यह मजबूरी है कि अब तक इनके कार्यकाल में जितने भी घोटाले हुए हैं, उनको दबाने, दफन करने और भविष्य में उन्हें जारी रखने हेतु इनसे परिपक्व अधिकारी और कहां मिलेगा,इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन्हें कार्यमुक्त नही किया।

Previous Post

तकनीकी विश्वविद्यालय के वीसी की पावर छिनी। श्रीदेव सुमन के वीसी यू एस रावत को चार्ज

Next Post

गलत मैसेज भेज दिया WhatsApp पर!! घबराइए नहीं अब आप कर सकते हैं इसे डिलीट

Next Post

गलत मैसेज भेज दिया WhatsApp पर!! घबराइए नहीं अब आप कर सकते हैं इसे डिलीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • हाईकोर्ट सख्त: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर SSP से मांगी रिपोर्ट। अभद्र पोस्टों की जांच के निर्देश..
  • बड़ी खबर : गोल्डन कार्ड धारकों की परेशानी जल्द होगी दूर। स्वस्थ मंत्री ने दिए सख्त निर्देश..
  • अपराध : तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार ..
  • हाइकोर्ट न्यूज: हेलीकॉप्टर लीज घोटाले में 9.5 लाख रुपये लौटाने का आदेश..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!