यहां गैस खुला छोड़ने पर लगी आग, घर का सामान खाक

जगदम्बा कोठारी रूद्रप्रयाग। टिहरी और रूद्रप्रयाग जनपद की सीमा पर बसे चिरबटिया गांव मे एक गृहणी की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्राम पंचायत बुडना, जो कि टिहरी जनपद से लगा क्षेत्र है। आज सुबह राजेन्द्र लाल की पत्नी अपने किचन स्थानीय भाषा मे (ओबरा) मे चाय बनाने के लिए गयी। […]

जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग। टिहरी और रूद्रप्रयाग जनपद की सीमा पर बसे चिरबटिया गांव मे एक गृहणी की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
ग्राम पंचायत बुडना, जो कि टिहरी जनपद से लगा क्षेत्र है। आज सुबह राजेन्द्र लाल की पत्नी अपने किचन स्थानीय भाषा मे (ओबरा) मे चाय बनाने के लिए गयी। जैसे ही उन्होंने गैस जलाने के लिए माचिस जलायी तो पूरे किचन मे आग लग गयी।
घबरायी गृहणी तुरंत बाहर निकली और उसने इस अनहोनी की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।

 

प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी, लेकिन तब तक राजेन्द्र लाल का सभी समान जलकर राख हो गया है।
उन्होने जिला प्रशासन से सर्वेक्षण कर आर्थिक सहायता की अपील की है।
यहां बता दें कि स्थानीय कार्यों मे थकान के कारण कल रात राजेन्द्र लाल की पत्नी गैस खुला छोड़ गयी थी, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts