यूथ फाउन्डेशन के कैंप एवरेस्ट में पहुंचे 200 कर्नल, युवाओं को दिए टिप्स

मामचन्द शाह// देहरादून। रविवार 24 दिसंबर को जब 1991 बैच के लगभग 200 सैन्य अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों से यूथ फाउन्डेशन के कैंप एवरेस्ट रुद्रपुर, विकासनगर पहुंचे तो भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं में भी सेना में जाने की उम्मीदें हिलोरें मारने लगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए यूथ फाउंडेशन के मीडिया […]

मामचन्द शाह//
देहरादून। रविवार 24 दिसंबर को जब 1991 बैच के लगभग 200 सैन्य अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों से यूथ फाउन्डेशन के कैंप एवरेस्ट रुद्रपुर, विकासनगर पहुंचे तो भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं में भी सेना में जाने की उम्मीदें हिलोरें मारने लगी।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए यूथ फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आमोद पंवार ने बताया कि यह मौका था सैन्य अधिकारियों की 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाने का। इस अवसर को भी खास बनाने का जिम्मा यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने उठाया और अधिकारियों के परिवार संग गेट-टुगेदर पार्टी आयोजित की गई। इसके लिए स्थान चुना गया यूथ फाउंडेशन के देहरादून विकासनगर स्थित नवस्थापित कैंप एवरेस्ट रुद्रपुर में, जहां युवाओं को भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर करीब 200 कर्नल अपने परिजनों सहित उपस्थित हुए।
इस दौरान अधिकारियों और उनके परिजनों ने पूरे कैंप का भ्रमण  किया। वहां  पर उन्होंने यूथ फाउन्डेशन के युवाओं को मोटिवेट किया और भर्ती होने के टिप्स भी दिए। यहाँ पर ट्रेनिंग ले रहे युवाओं ने सभी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया।
 इस अवसर पर निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण केंद्र को शुरू करने के लिये आर्मी ऑफिसरों द्वारा कर्नल अजय कोठियाल की तारीफ की और शुभकामनाएँ दी। साथ ही प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर यूथ फाउन्डेशन के ट्रस्टी  कर्नल विवेक भट्ट, कर्नल सोम्य बनर्जी, कर्नल केटीजी कृष्ण, कर्नल संजीव पंत, कर्नल रजनीश सिंह, सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह नेगी, यूथ फाउन्डेशन के इंस्ट्रक्टर रिटायर्ड सूबेदार मेजर धाम सिंह, रिटायर्ड सूबेदार विक्रम चौधरी, प्रीतम नेगी, कमल जोशी सहित कैंप में प्रशिक्षण ले रहे दर्जनों युवा मौजूद थे।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts