वर्षों से बाप कर रहा था बेटी से दुराचार। बेटी पहुंची कोतवाली

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मसार हुआ पिता पुत्र का पवित्र रिश्ता, एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ लगातार कई वर्षों से दुराचार किया जिसकी शिकायत लेकर नाबालिग आज कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीडित किशोरी की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है। देखिए वीडियो https://youtu.be/mJzMWCJszwM ऊधमसिंह नगर जिले […]

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मसार हुआ पिता पुत्र का पवित्र रिश्ता, एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ लगातार कई वर्षों से दुराचार किया जिसकी शिकायत लेकर नाबालिग आज कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीडित किशोरी की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/mJzMWCJszwM

ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा की रहने वाली एक नाबालिग अपने सौतेले पिता के साथ रहती है।नाबालिग ने अपने ही सौतेले पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में नाबालिग ने कहा कि उसका पिता सौतला है, जिसका विवाह उसकी मां से लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। सौतेला पिता बीते कई वर्षों से उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता आ रहा है।

पीडित ने तहरीर मे लिखा है कि विरोध करने पर सौतेला पिता उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता है।  लंबे समय तक डरकर चुप रहने के बाद 17 अप्रैल को पुनः सौतले पिता ने बलात्कार किया। अब तंग आकर पीडित ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाली पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts