वायरल ऑडियो: वन विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोलता वन कर्मी

अनुज नेगी राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के वनकर्मियों को पार्क महकमे के आलाधिकारियों का वरदान प्राप्त हो चुका है। गौहरी रेंज की ताँबाखानी बीट के वनकर्मी का एक ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। तेजी से वायरल ऑडियो मे आप सुन सकते है कि किस तरह वनकर्मी पार्क के भ्रष्टाचार की किस […]

अनुज नेगी

राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के वनकर्मियों को पार्क महकमे के आलाधिकारियों का वरदान प्राप्त हो चुका है।

गौहरी रेंज की ताँबाखानी बीट के वनकर्मी का एक ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। तेजी से वायरल ऑडियो मे आप सुन सकते है कि किस तरह वनकर्मी पार्क के भ्रष्टाचार की किस प्रकार से पोल खोल रहा है !

सुनिये ऑडियो 

https://youtu.be/cw5LOHU-m1Y

इस ऑडियो में यह वनकर्मी पार्क अधिकारियों द्वारा पार्क के पर्यटन ट्रैकों में चल रहे सफारी वाहनों किस तरह अनियमिततायें कर रहे हैं, उस पर चर्चा कर रहा है। किसी बाहरी व्यक्ति से चर्चा के दौरान छापा मारने को कह रहा है। दरअसल मामला पार्क से जुड़े चीला व मोतीचूर के पर्यटन ट्रैकों से जुड़ा हुआ है।

यहां आने वाले वाहनों से लिए जाने वाले टैक्स को लेकर बाहरी व्यक्ति से छापेमारी करने की बात की जा रही है। हाल ही में इसी वन कर्मी द्वारा अपने ही विभाग से सूचना के अधिकार के तहत यहां चल रहे सफारी वाहनों के संबंध में जानकारी मांगी गई थी।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts