मार्मिक वीडियो : मंत्री-संत्री हेलीकॉप्टर में। गर्भवती कमला कंधों पर

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में ऊबड़खाबड़ रास्तों से डोली में पैदल एक गर्भवती महिला को ले जाता एक मार्मिक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। ग्रामीण आजादी के इतने समय बाद अब सड़क की मांग कर रहे हैं। नैनीताल जिले में भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के देना गांव में 28 वर्षीय कमला देवी को प्रसव […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में ऊबड़खाबड़ रास्तों से डोली में पैदल एक गर्भवती महिला को ले जाता एक मार्मिक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। ग्रामीण आजादी के इतने समय बाद अब सड़क की मांग कर रहे हैं।
नैनीताल जिले में भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के देना गांव में 28 वर्षीय कमला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीण 9 किलोमीटर डोली के सहारे मुख्य मार्ग तक लादकर लाए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पथरीले और कांटेदार रास्तों से गुजरते हुए इन नौजवानों ने महिला को लाने में जरा भी ना नुकुर नहीं की।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/KALTPizNNL4

मामले के अनुसार कमला देवी को डिलीवरी के लिए चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक अस्पताल पाटी ले जाया गया। आजादी के 72 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र में कोई रास्ता नहीं होने के कारण गर्भवती कमला देवी को दांडी पर रखकर नजदीकी मोटर मार्ग तक लाया गया।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/wtm_OT7_5Gg

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धेना, पजैना, कूकना, केड़ा गांव के ग्रामीण आजतक सड़क और स्वास्थय सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। उन्हें सड़क नहीं होने के कारण कई तरह की असुविधा हो रही है।

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts