विधानसभा में कल से बायोमेट्रिक हाजिरी!!

उत्तराखंड की विधानसभा में नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ कर दिया। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा ने बायोमेट्रिक से इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज की। 22 सितंबर से विधानसभा के सभी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति देना अनिवार्य हो जाएगा । बायोमेट्रिक मशीन से […]

उत्तराखंड की विधानसभा में नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ कर दिया।

विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा ने बायोमेट्रिक से इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज की।

22 सितंबर से विधानसभा के सभी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति देना अनिवार्य हो जाएगा ।

बायोमेट्रिक मशीन से छेड़छाड़ करने पर बाकायदा दंड का प्रावधान भी रखा गया है ।

बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए कार्मिकों को सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक बायोमेट्रिक मशीन पर थंब इंप्रेशन लगाना होगा तथा शाम को 5:30 बजे कार्यालय समाप्ति पर भी थम्ब इंप्रेशन अनिवार्य है ।बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के साथ ही उपस्थिति रजिस्टर में भी सिग्नेचर करने होंगे।

यदि किसी कारणवश बीच में किसी कार्मिक को आवश्यक कार्य से कहीं जाना हो तो उन्हें अपने इमीडिएट बॉस को एप्लीकेशन ईमेल अथवा sms के माध्यम से सूचना देनी होगी। यह सूचना नियंत्रक अधिकारी को विधानसभा के अधिष्ठान में अपडेट  करनी होगी। माना जा रहा है कि इससे लेटलतीफी पर लगाम लग सकेगी।

Also Read This

विधायक राजकुमार पोरी ने देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन के लिए 76 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल...... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सभी विधायक एवं...

Dehradun News: जन सेवा केंद्रों पर चला प्रशासन का डंडा , 4 सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी जब्त

देहरादून: जन सेवा केंद्रों (CSC Centers) पर अनियमितताओं के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश...

Related Posts