वीडियो : अल्मोड़ा मे यहां बादल फटा तो आ गई बाढ

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के खीड़ा गांव में बादल फटने से मवेशियों और झोपड़ियों को भारी नुकसान। एस.डी.आर.एफ.और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित खीड़ा गांव में शाम के वक्त अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही नदी में तेज बहाव से पानी आ गया जो कैमरे […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के खीड़ा गांव में बादल फटने से मवेशियों और झोपड़ियों को भारी नुकसान। एस.डी.आर.एफ.और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना।
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित खीड़ा गांव में शाम के वक्त अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही नदी में तेज बहाव से पानी आ गया जो कैमरे में कैद हो गया। शान्ति से चल रही नदी में अचानक तेज बाढ़ आ गई।

https://youtu.be/BGjlU3vfzos

बादल फटने की इस घटना में तीन गौशालाओं में पानी घुस गया । एकाएक अत्यधिक पानी आने से कई जानवरों की डूबने से मौत हो गई जबकि कई जानवर तेज बहाव में बह गए। जिला प्रशासन के आदेश के बाद एस.डी.आर.एफ.और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में समस्या आ रही है। बाढ़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भय की स्थिति पैदा हो रही है ।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts