वीडियो: चैंपियन गरजे हरीश रावत मर्द नही। भाजपा कांग्रेस दोनो मुझे न समझ सके

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे खानपुर के चर्चित विधायक कुंवर प्रणव ‘चैंपियन’ ने उत्तरप्रदेश से लोक सभा का चुनाव लड़ने की बात कही है। नैनीताल के बोट हाउस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना दर्द मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि उन्हें उत्तराखंड की दो राजनीतिक […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे खानपुर के चर्चित विधायक कुंवर प्रणव ‘चैंपियन’ ने उत्तरप्रदेश से लोक सभा का चुनाव लड़ने की बात कही है।
नैनीताल के बोट हाउस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना दर्द मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि उन्हें उत्तराखंड की दो राजनीतिक पार्टियां समझ नही पाई है।

देखिए वीडियो1

https://youtu.be/_O5_n6Ohnqc

चैंपियन ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और बीजेपी से ना वो इज्जत मिल पाई और ना ही वो सम्मान मिल सका है जिसके वो हकदार है। उन्होंने कहा की वो बुद्धिजीवी के साथ एक विकास पुरुष है लेकिन उनपर किसी भी पार्टी ने ध्यान नही दिया। इसलिए उन्होंने अब उत्तर प्रदेश से लोक सभा का चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/5QRL3HJu5GY

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसते हुए चैंपियन ने कहा कि हरीश रावत मर्द नही है जबकि उनकी पत्नी रेनुका रावत में मर्दो वाले गुण है। कहा जो व्यक्ति जुबान का नही वो मर्द नही।
चैंपियन ने कहा कि उन्होंने हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया था और 16 मार्च 2016 को हरीश रावत की सरकार गिराने में उनका ही हाथ रहा है।
विधायक कुँवर प्रणव ने नैनीताल को पहाड़ो का राजा बताया। कहा कि अगर मसूरी पहाड़ों की रानी है तो नैनीताल पहाड़ों का राजा है। नैनीताल की वादियों और खूबसूरती के सामने मसूरी की खूबसूरती कुछ भी नही है।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts