वीडियो : लुटेरी दुल्हन-डाकू हसीना। पहले करती हैं शादी, फिर माल जेवरात लेकर चंपत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक लुटेरी दुल्हन के कारनामों को जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस शातिर लुटेरी दुल्हन ने जिलेभर में दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाकर लूट लिया है। शिकायत आने के बाद पुलिस अब इस चोरनी के पीछे पड़ गई है। उधम सिंह नगर जिले […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक लुटेरी दुल्हन के कारनामों को जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस शातिर लुटेरी दुल्हन ने जिलेभर में दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाकर लूट लिया है। शिकायत आने के बाद पुलिस अब इस चोरनी के पीछे पड़ गई है।

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी अजीबो गरीब फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचा। पहले तो युवक पर यकीन करना मुश्किल हो गया, लेकिन जब मामले की पड़ताल की गई तो सभी दंग रह गए। चंचल नाम के युवक ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी व्हाट्सअप के जरिये एक युवती से बात हुई थी।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/8tjueSzOsyQ

उसके बाद दोनों ने गुरुद्वारा में 6 सितंबर 2018 को शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे और एक दिन उनकी पत्नी सभी कीमती आभूषण और कुछ नकदी लेकर फरार हो गयी। युवक ने अपनी पत्नी का पता लगाया तो उसे जानकारी मिली कि वो पहले भी एक युवक को इसी तरह धोखा देकर लूट चुकी है।

अपनी तहरीर में युवक ने बताया है कि इस चोर लुटेरी दुल्हन का एक गैंग काम करता है, जिसने ठीक इसी तरह एक युवक को रामनगर में, एक युवक को रहटा में और दो मासूमों को पंजाब समेत कुछ अन्यों को अपना शिकार बनाया है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/O7NQrihPWxQ

लुटेरी दुल्हन के इस गैंग के लूटने का तरीका सोशियल मीडिया के जरिये पहले युवाओं को लुभाना है । दोस्ती होने के बाद लुटेरी युवती मासूम युवकों को लुभाती है और उन्हें शादी करने के लिए उकसाती है।

एक बार शादी होने के बाद तीन से चार माह में दुल्हन अपना रूप दिखाकर घर में कलह पैदा करती है और मौका देखते ही सारे जेवरात और नगदी लेकर फरार हो जाती है। आपराधिक सोच वाली इस लुटेरी दुल्हन को अगर उसका पति पकड़ भी लेता है तो वो उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर साफ निकल जाती है। इतना ही नहीं डरा धमकाकर ये शातिर युवती उनसे लाखों रुपये भी हड़प लेती है। उधम सिंह नगर जिले में सक्रिय इस दुल्हन के कई शिकार अभी तक सामने नहीं आए हैं।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts