शराब की अवैध बिक्री से बिफरी महिलाएं !ऐसे मनाई बात!

सुनील सजवाण /धनोल्टी// धनोल्टी विधान सभा के जौनपुर विकास खण्ड के मुख्यालय थत्यूड बाजार मे अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ स्थानीय महिलाओ ने मोर्चा खोल दिया है । बता दें कि सभी महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती रावत के नेतृत्व मे थाना थत्यूड मे पंहुची व थत्यूड बाजार मे बिक […]

सुनील सजवाण /धनोल्टी//

धनोल्टी विधान सभा के जौनपुर विकास खण्ड के मुख्यालय थत्यूड बाजार मे अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ स्थानीय महिलाओ ने मोर्चा खोल दिया है ।
बता दें कि सभी महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती रावत के नेतृत्व मे थाना थत्यूड मे पंहुची व थत्यूड बाजार मे बिक रही अवैध शराब के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।
थाना अध्यक्ष एम एल जखमोला ने किसी तरह आश्वासन के साथ महिलाओं को शान्त करवाया। महिलाओं का कहना है कि बाजार मे खुले आम ढाबों व दुकानों पर शराब बेची जा रही है, जिससे बाजार का माहौल खराब हो रहा है। शाम के समय बाजार जाना महिलाओं के लिए खतरे से खाली नही है क्योंकि खुलेआम शराबी बाजार मे उपद्रव करते हैं।महिलाओं का कहना है कि यदि अवैध शराब पर रोक न लगी तो उन्हें उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। थाना अध्यक्ष थत्यूड एम एल जखमोला ने कहा कि उनके द्वारा लगातार बाजार मे छापे मारे जा रहे हैं व अवैध शराब को बेचने नही दिया जाएगा व पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts