सचिवालय में बंपर प्रमोशन

सचिवालय में 107 स्थानापन्न समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है।
सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार सायं 107 स्थानापन्न समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी बना दिया गया है। उत्तराखण्ड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के चयन वर्ष 2016-17 में विभागीय पदोन्नति द्वारा भरी जाने वाली 142 रिक्तियों के सापेक्ष हुए 107 अधिकारियों के चयन के फलस्वरूप इन सभी अधिकारियों को अब वेतनमान 9300-34800 ग्रेड वेतन रुपए 4800 मिलेगा।
उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की की यह महत्वपूर्ण मांग पिछले तीन वर्षों से चल रही थी। उनकी मांग पूरी होने पर सचिवालय संघ ने लोक सेवा आयोग एवं सचिवालय प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त और अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अहमद अली उपसचिव, सुनील बोरा अनुभाग अधिकारी एवं रोशनलाल नोटियाल सचिवालय परिचारक का विदाई समारोह सचिवालय संघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया. जिस के उपरांत परिणाम रिक्ति के रूप में पूर्व से चयनित विजेंद्र सिंह पुंडीर को उपसचिव, सुधीर कुमार चौधरी को अनुसचिव के पद पर तथा दीपक जोशी व अनिल मेंदोली की अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने पर भी मुहर लगाई गई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts