सावधान: देखिए वीडियो: कहीं जूस के बदले जहर तो नहीं पी रहे हैं आप!

जगदम्बा कोठारी आमतौर पर गर्मियां शुरू होते ही बाजार मे फलों के जूस की मांग कुछ ज्यादा ही बड़ जाती है। बढती मांग के कारण बड़ी बड़ी कंपनिया कई तरह के पैकेट बंद जूस बाजार मे बेच रही हैं और विज्ञापनों मे उसके शत प्रतिशत शुद्ध होने का दावा करती हैं। इन आर्कषक विज्ञापनों पर […]

जगदम्बा कोठारी

आमतौर पर गर्मियां शुरू होते ही बाजार मे फलों के जूस की मांग कुछ ज्यादा ही बड़ जाती है। बढती मांग के कारण बड़ी बड़ी कंपनिया कई तरह के पैकेट बंद जूस बाजार मे बेच रही हैं और विज्ञापनों मे उसके शत प्रतिशत शुद्ध होने का दावा करती हैं। इन आर्कषक विज्ञापनों पर हम आंख मूंद कर भरोसा करके इन नामी कंपनियों के मंहगे जूस को खरीद कर घर मे लाते हैं और जाने-अनजाने मे अपने और अपने परिवार को गंभीर बीमारियों की ओर धकेलते हैं। बीमार व्यक्ति और बच्चों को हम पैकेट बंद जूस के तौर पर जहर ही दे रहे हैं।

https://youtu.be/rYCZu3KJRpw

जी हां! ऐंसा ही एक नामी कंपनी के जूस के पैकेट मे भी हुआ, जब जूस के पैकेट को फाड़ कर देखा गया तो उसके अन्दर एक गंदा और बदबूदार पदार्थ निकला।
घटना बुधवार सुबह ऋषिकेश के शिवाजी नगर इलाके की है। शिवाजी नगर निवासी सुरेन्द्र सिंह नेगी अपने घर के पास परचून की दुकान चलाते हैं। आज सुबह 11 बजे करीब उनकी दुकान पर उनसे मिलने दो मित्र आये तो नेगी ने मित्रों को रीयल फ्रूट कंपनी के मिक्स फलों के जूस का एक लीटर का पैकट पीने के लिए दिया। पैकेट पर इस जूस की कीमत 105 रूपये और इस पर पैकेट तिथि मार्च 2019 अंकित थी। जब इस जूस के डिब्बे को खोला गया तो उस पैकेट मे कुछ अजीब तरह की दुर्गंध आ रही थी। सिर्फ दो माह पुराने डिब्बे में गंध आने का कारण जानने के लिए उन्होने जूस के पैकेट को ब्लेड से काटा तो उसके अंदर एक बदबूदार और काला एक पर्दाथ निकला। जिसके बाद उन्होने पूरे पैकेट का वीडियो बनाकर पर्वत जन को भेजा। पैकेट मे गन्दे और बदबूदार चीज निकलने के विषय मे जब हमने ऋषिकेश के फूड इसपेक्टर संजय तिवारी से संपर्क किया तो उन्होने बताया कि वह अभी मतदान गणना कार्यकृम मे व्यस्त हैं। शीघ्र ही इस पैकेट का सैंपल लेकर लैब भेजा जायेगा व रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

बहरहाल सैंपल की रिपोर्ट आने मे अभी कुछ वक्त लगेगा, मगर जिस प्रकार से यह नामी कंपनियां ग्राहकों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वह हमारे और आपके बच्चों के लिए घातक होगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts