हाई कोर्ट ब्रेकिंग : निशंक के खिलाफ याचिका खारिज

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डा.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के केंद्रीय राजनीति में भविष्य के फैसले पर उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद दायर याचिका खारिज। देहरादून नीवासी मनीष वर्मा ने उच्च न्यायालय में ‘निशंक’ के नामांकन को चुनौती दी थी । खुद लोकसभा चुनाव में अपनी […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डा.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के केंद्रीय राजनीति में भविष्य के फैसले पर उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद दायर याचिका खारिज।
देहरादून नीवासी मनीष वर्मा ने उच्च न्यायालय में ‘निशंक’ के नामांकन को चुनौती दी थी । खुद लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे मनीष ने न्यायालय से कहा है कि निशंक ने हलफनामा दायर कर बतौर पूर्व मुख्यमंत्री मिले सरकारी आवास और अन्य सुविधाओं के बकाए को लेकर तथ्य छिपाया है । कहा था कि ‘निशंक’ ने अपनी बेटी के बैंक खातों का भी उल्लेख नहीं किया है । निशंक ने दिल्ली स्थित सांसद आवास का प्रोविजिनल सर्टिफिकेट लगाया है । याची ने न्यायालय से कहा कि इस शिकायत को लेकर वो निर्वाचन के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन निशान ने कहा कि उनकी बेटी उनपर निर्भर नहीं है । याची ने न्यायालय को बताया है कि रिटर्निंग अधिकारी ने 26 मार्च 2019 को उनकी आपत्ति खारिज कर दी है, इसलिए उच्च न्यायालय ही निशंक का नामांकन रद्द करे।
न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ ने आज मामले में सुनवाई के बाद विपक्षी ‘निशंक’ के खिलाफ साक्ष्य के आभाव में याचिका को खारिज कर दिया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts