हाईकोर्ट ब्रेकिंग: सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने एन.आई.टी.कैंपस शिफ्ट करने के मामले में सुनवाई करते हुए यूनियन ऑफ इंडिया से कहा है कि वो, किस समय सीमा तक निर्णय लेगी, ये तीन दिनों में न्यायालय को बताए ? राज्य सरकार ने एन.आई.टी.को सुमाड़ी में ही बनाने के लिए दोबारा केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने एन.आई.टी.कैंपस शिफ्ट करने के मामले में सुनवाई करते हुए यूनियन ऑफ इंडिया से कहा है कि वो, किस समय सीमा तक निर्णय लेगी, ये तीन दिनों में न्यायालय को बताए ? राज्य सरकार ने एन.आई.टी.को सुमाड़ी में ही बनाने के लिए दोबारा केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, जिसपर निर्णय होना बाकी है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/0fdR6pDf9UY

एन.आई.टी.के पूर्व छात्र जसवीर सिंह ने जनहित याचिका दायर कर न्यायालय से कहा था कि केंद्र ने उत्तराखंड के लिए एन.आई.टी.जैसा प्रातिष्टित संस्थान दिया था, जिसे जगह की किल्लत के चलते राज्य से बाहर राजस्थान में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो गई है । खण्डपीठ ने मामले में राज्य सरकार से चार जगह चिन्हित कर न्यायालय को बताने को कहा था लेकिन राज्य सरकार बताने में असफल रही थी। इसके बाद न्यायालय नाराज हुआ और मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई।

आज मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक की खण्डपीठ ने श्रीनगर से एन.आई.टी.को राजस्थान के जयपुर में शिफ्ट करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुनने के बाद केंद्र और राज्य सरकार को निर्देशित किया। न्यायालय ने केंद्र सरकार/यूनियन ऑफ इंडिया से कहा है कि वो, किस समय सीमा तक निर्णय लेगी, ये तीन दिनों में न्यायालय को बताए। जिस जगह के लिए राज्य सरकार ने दोबारा प्रस्ताव भेजा है वहां एन.आई.टी.स्थापना के लिए पूर्व में केंद्र सरकार प्रस्ताव नामंजूर कर चुकी है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts