फूल माला मंत्री!

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में मंत्री तो बन गए, किंतु उन्हें एक माह बाद भी फूल माला पहनने से फुर्सत नहीं है। न उन्होंने मंत्रालय के कामों की जानकारी ली और न ही उन्हें मंत्रालय से संबंधित प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी है। पिछले दिनों नए नवेले मंत्री जी देहरादून […]

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में मंत्री तो बन गए, किंतु उन्हें एक माह बाद भी फूल माला पहनने से फुर्सत नहीं है। न उन्होंने मंत्रालय के कामों की जानकारी ली और न ही उन्हें मंत्रालय से संबंधित प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी है। पिछले दिनों नए नवेले मंत्री जी देहरादून में पत्रकारों के सवालों पर बुरी तरह घिर गए। मंत्री जी को न तो २०१३ में बनी टैक्सटाइल नीति की कोई जानकारी थी और न ही उन्हें भांग और कंडाली आदि के रेशों से वस्त्र बनाने को प्रोत्साहित करने वाली किसी नीति का कोई ज्ञान था। मंत्री जी! मोदी जी की बात तो आपको याद ही होगी कि उन्होंने जल्दी ही मंत्रालयों का काम समझने और केंद्र सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने की नसीहत दी थी। अगर आप केंद्र की योजनाओं को आगे बढ़ाने की बजाय खुद को ही आगे बढ़ाने में फंसे रहे तो मोदी जी किसी दिन आपके नीचे से कुर्सी भी खींच सकते हैं!

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts