अपने बदले भाड़े पर टीचर रखकर थी गायब। हुई सस्पेंड

 चमोली में एक प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल  अपने विद्यालय में भाड़े पर एक व्यक्ति को रखकर खुद स्कूल से गायब थी।  जब औचक निरीक्षण किया गया तो जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल चमोली के लंगासू प्राथमिक विद्यालय में अपने स्थान पर किसी स्थानीय व्यक्ति को रख कर खुद गायब रहती […]

 चमोली में एक प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल  अपने विद्यालय में भाड़े पर एक व्यक्ति को रखकर खुद स्कूल से गायब थी।
 जब औचक निरीक्षण किया गया तो जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल चमोली के लंगासू प्राथमिक विद्यालय में अपने स्थान पर किसी स्थानीय व्यक्ति को रख कर खुद गायब रहती थी।
 शशि कंडवाल का हाल ही में प्रमोशन हुआ था और वह इससे पहले कर्णप्रयाग के ही ग्वाड़ प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थी।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने कर्णप्रयाग विकास खंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो शशि कंडवाल को गायब पाया। उन्होंने उन्हें तत्काल सस्पेंड करके उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के कर्णप्रयाग स्थित कार्यालय में अटैच कर दिया है।
   उप शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाकर इस पूरे प्रकरण की जांच करने को भी कहा गया है। चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के कई अध्यापक और अध्यापिका अपने बदले में भाड़े पर किसी और व्यक्ति को तैनात कर के खुद देहरादून में ही पड़े रहते हैं।

Also Read This

RTI खुलासा : कृषि विभाग में करोड़ों का खेल! अपात्र लाभार्थियों को ₹1152.46 लाख का भुगतान, ₹1147.86 लाख की वसूली बाकी

देहरादून/हल्द्वानी। कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड कृषि विभाग से सूचना के अधिकार के तहत निकले सरकारी दस्तावेजों ने करोड़ों रुपये के भुगतान और वसूली को लेकर गंभीर...

बड़ी खबर : पहली बरसात नहीं झेल सके 90 लाख के निर्माणाधीन पैदल पुल के पिलर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा पर बन रहा लोहे के गाडर का पुल निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त — भूमि...

Related Posts