अब जी भर के देखो!

एक ऑफिस में एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी आमने-सामने की टेबिल पर बैठते हैं, लेकिन एक दूसरे की तरफ देखना भी उन्हें अब गवारा नहीं। कभी वे भी दिन थे कि एक दूसरे को देखे बगैर उन्हें चैन नहीं था। दरअसल हुआ यह कि एक बार दोनों ऑफिस के ही एक स्टोर रूम टाइप […]

एक ऑफिस में एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी आमने-सामने की टेबिल पर बैठते हैं, लेकिन एक दूसरे की तरफ देखना भी उन्हें अब गवारा नहीं। कभी वे भी दिन थे कि एक दूसरे को देखे बगैर उन्हें चैन नहीं था।
दरअसल हुआ यह कि एक बार दोनों ऑफिस के ही एक स्टोर रूम टाइप के कमरे में अकेले चोंच लड़ा रहे थे। अचानक वहां से एक महिला कर्मचारी का गुजरना हो गया। महिला कर्मचारी उन्हें देखते ही सकते में आ गई। इधर चोंच लड़ाने वाली महिला कर्मचारी अचानक से पकड़े जाने के कारण बहुत सकपका गई और कुछ न सूझने पर अचानक से पुरुष कर्मचारी पर यह आरोप लगा बैठी कि यह मुझसे छेडख़ानी कर रहा था। महिला कर्मचारी ने साथ देते हुए बोल दिया कि अगर ये तुम्हें छेड़ रहा है तो तुमने शोर क्यों नहीं मचाया। इसको सैंडिल से क्यों नहीं मार दिया? सकपकाई सी महिला ने हबड़-तबड़ में अपने प्रेमी को सैंडिल से मारना ही शुरू क्या था। बस फिर क्या था, पुरुष कर्मचारी हत्थे से उखड़ गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। ऑफिस के बॉस ने दोनों की कुर्सी एक ही कमरे में लगा दी है और वो भी बिल्कुल आमने-सामने। अब क्या करें, सामने समन्दर है, लेकिन प्यास बुझ नहीं सकती! लेकिन ये कम्बख्त बॉस का पता करना है कि इसको तोता-मैना का ये किस्सा मालूम था कि नहीं!

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts