उत्तरकाशी में सोने चांदी के उपखनिज मिलने का सच

कच्चा तेल सोना चाँदी सहित उपखनिज तलाशने की खबर अफवाह ! डीएम उत्तरकाशी ने लगाई अफवाह पर ब्रेक  गिरीश गैरोला मीडिया मे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश मे कच्चा तेल,सोना -चाँदी और उपखनिज मिलने की खबर अफवाह साबित हुई।डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष कुमार चौहान ने साफ किया है कि आपदा सचिव अमित सिंह नेगी के निर्देश […]

कच्चा तेल सोना चाँदी सहित उपखनिज तलाशने की खबर अफवाह !
डीएम उत्तरकाशी ने लगाई अफवाह पर ब्रेक 
गिरीश गैरोला
मीडिया मे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश मे कच्चा तेल,सोना -चाँदी और उपखनिज मिलने की खबर अफवाह साबित हुई।डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष कुमार चौहान ने साफ किया है कि आपदा सचिव अमित सिंह नेगी के निर्देश पर उत्तरकाशी की तलहटी मे भूकंप की संभावना के आंकड़े जुटाने के लिए ओएनजीसी की तरफ से जियो इंडिया प्राईवेट लिमिटेड को  आरंभिक सर्वे के लिए अनुग्रहित किया गया है। शासन की तरफ से मिले पत्र मे जिला प्रशासन और वन महकमे को सहयोग देने के लिए निर्देश दिये गए हैं।
उत्तरकाशी जनपद के कुछ हिस्सों मे भी उक्त टीम द्वारा 20 मीटर गड्डे  खोद कर उसमे हल्के ब्लास्ट करके जमीन  के अंदर  संचित ऊर्जा जो कभी भूकम्प के रूप मे विनाश लीला कर सकती है,  के आंकड़े जुटाने मे जुटी है। उक्त कंपनी को ओएनजीसी द्वारा भेजे जाने से इसे कच्चे तेल सहित सोना चाँदी और उपखनिज मिलने की खबर मीडिया मे खूब उड़ी, जिसके बाद डीएम ने बयान देकर इस पर विराम लगा दिया है।

Also Read This

एक्शन : भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन । पीड़िता को दिलाई 25 नाली पैतृक भूमि

नैनीताल, 06 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी नैनीताल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक असहाय महिला को उसकी 25...

जॉब्स अपडेट : एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) ने डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

Related Posts