उत्तराखंड के दो युवा SDM ने मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से शादी कर पेश की मिसाल; दिया परंपरा से जुड़ने का संदेश

सादगी से शादी, परंपरा से जुड़ा संदेश कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे पुरोला/उत्तरकाशी, 21 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी  शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और दिखावे की जरूरत नहीं, बल्कि सादगी, परंपरा और संस्कार भी इसे खास बना सकते हैं। […]

  • सादगी से शादी, परंपरा से जुड़ा संदेश
  • कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे

पुरोला/उत्तरकाशी, 21 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी 
शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और दिखावे की जरूरत नहीं, बल्कि सादगी, परंपरा और संस्कार भी इसे खास बना सकते हैं। उत्तराखंड के दो युवा प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने विवाह के जरिए इसी सोच को सार्थक करते हुए समाज के सामने सादगी और सांस्कृतिक परंपरा की मिसाल पेश की है।

रवांई घाटी के पुरोला क्षेत्र के पुजेली गांव निवासी एवं कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अलकेश नौडियाल और अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण की उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने भव्य और खर्चीले आयोजन से दूर रहकर कर्णप्रयाग स्थित पौराणिक मां उमा देवी मंदिर के पावन प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।

पौराणिक मंदिर में सात फेरे

मां उमा देवी मंदिर कर्णप्रयाग के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां उमा ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इसी क्षेत्र में कठोर तपस्या की थी। ऐसे पवित्र और आध्यात्मिक स्थल को जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव के लिए चुनना विवाह समारोह को विशेष बना गया।

सादगी ने दिया बड़ा सामाजिक संदेश

आज जब विवाह समारोहों में दिखावे और अनावश्यक खर्च की प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में दो प्रशासनिक अधिकारियों का सादगीपूर्ण विवाह सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण संदेश देता है। उनके इस निर्णय को उत्तराखंड की लोक परंपराओं, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि प्रशासनिक पदों पर कार्यरत युवा अधिकारियों द्वारा अपनी शादी के लिए देवभूमि के धार्मिक स्थल का चयन करना ‘वेडिंग डेस्टिनेशन उत्तराखंड’ की अवधारणा को भी मजबूती दे सकता है। इससे प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विवाह आयोजनों के नए केंद्र के रूप में पहचान मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

यह विवाह इस बात का संदेश भी देता है कि रिश्तों की खूबसूरती भव्यता और खर्च में नहीं, बल्कि संस्कार, परंपरा, सादगी और आपसी अपनत्व में निहित होती है।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल

 यादों के तरानों के साथ चला जश्न, पुराने दोस्तों से मिलकर खिले चेहरे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुभवों की साझेदारी ने बांधा समां ...

राष्ट्रीय संगोष्ठी F2F 2026 का डॉल्फिन (पीजी) संस्थान, देहरादून में समापन; विजेता सम्मानित

देहरादून, 21 नवम्बर 2026 डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज(DIBNS), देहरादून में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “फ्रॉमफंडामेंटल्स टू फ्रंटियर्स: उभरती प्रौद्योगिकियों के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts