‘उत्तराखण्ड आज’ और ‘द संडे पोस्ट’ ने रखा डिजिटल मीडिया में कदम

उत्तराखंड के दो टॉप साप्ताहिक अखबार अब आपके लिए डिजिटल मीडिया के रूप में भी उपलब्ध हैं। अपनी जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए विख्यात इस मंच पर भी पाठक इनकी खूब सराहना कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखण्ड आज और द संडे पोस्ट साप्ताहिक अखबार की। इन दोनों समाचार पत्रों ने अपनी धारधार […]

उत्तराखंड के दो टॉप साप्ताहिक अखबार अब आपके लिए डिजिटल मीडिया के रूप में भी उपलब्ध हैं। अपनी जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए विख्यात इस मंच पर भी पाठक इनकी खूब सराहना कर रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं उत्तराखण्ड आज और द संडे पोस्ट साप्ताहिक अखबार की। इन दोनों समाचार पत्रों ने अपनी धारधार लेखनी के माध्यम से पाठकों को कभी भी निराश नहीं होने दिया। यही कारण है कि पाठकों ने भी इन्हें टॉप समाचार पत्रों की श्रेणी में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब कभी बड़े मीडिया हाउस द्वारा ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी कर उनकी कवरेज नहीं की गई तो इन दोनों समाचार पत्रों ने ऐसे समाचारों को भरपूर स्थान दिया।

वर्ष 2006 में शुरू हुए उत्तराखण्ड आज ने उत्तराखंड की आम जनमानस की भावनाओं का कद्र करते हुए प्रदेश के आम जनों को अपनी बात कहने का एक सशक्त माध्यम दिया तो वहीं वर्ष 2001 में शुरू हुए द संडे पोस्ट भी हमेशा ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रहा। उत्तराखण्ड आज की सफलता का श्रेय जहां उनके दृढ़ संकल्प वाले संपादक पंकज बौड़ाई को जाता है तो द संडे पोस्ट का श्रेय भी उनके संपादक अपूर्व जोशी को ही जाना चाहिए।

 

अब दोनों ही समाचार पत्र डिजिटल मीडिया की दुनिया में उतर चुके हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों की भी इन पर और अधिक उम्मीदें बढ़ गई हैं कि यह ऐसे जनमुद्दों को मुखर रूप से प्रकाशित करेंगे, जिसके लिए ये खासे पहचाने जाते हैं। पर्वतजन की ओर से दोनों समाचार माध्यमों को ढ़ेरों शुभकामनाएं।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts