एक्सक्लूसिव वीडियो : अब किच्छा मे पाकिस्तान जिंदाबाद,हिंदुस्तान मुर्दाबाद

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो बनाया जो अब तेजी से वाइरल हो रहा है । रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा कोतवाली में तहरीर देकर शेर खान नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है । […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो बनाया जो अब तेजी से वाइरल हो रहा है । रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा कोतवाली में तहरीर देकर शेर खान नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/NML9b9ILjbo

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में वाईरल हो रहे एक वीडियो में किच्छा मंडी निवासी शेरा खान, “पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगा रहा है । इतना ही नहीं ये युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता भी नजर आ रहा है।

इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद भाजपा के प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को धूल चटा दी थी । आज इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा के आक्रामक रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा कोतवाली पहुचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने और उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की एक तहरीर किच्छा कोतवाली में दी है। वीडियो में शेर खान से कोई इस संबंध में सवाल करता हुआ भी सुनाई दे रहा है ।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts