एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के भाजपा नेता कर रहे यूपी मे कांग्रेस का प्रचार। प्रियंका गांधी के साथ फोटो वायरल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में भाजपा के सिपाही उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं का प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखंड के बी.जे.पी.नेता और ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के पुत्र सुरेश गंगवार यू.पी.में कांग्रेस का ‘हाथ’ मजबूत करते नजर आ रहें हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में भाजपा के सिपाही उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं का प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं।
उत्तराखंड के बी.जे.पी.नेता और ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के पुत्र सुरेश गंगवार यू.पी.में कांग्रेस का ‘हाथ’ मजबूत करते नजर आ रहें हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सुरेश गंगवार प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश की एक सीट पर उसूलों के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। अब सुरेश गंगवार की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सुनिए क्या कहते हैं कहते हैैं शिव अरोरा, बी.जे.पी.जिलाध्यक्ष, ऊधमसिंहनगर

https://youtu.be/CnJwRjHEC-U

सोशियल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के पुत्र सुरेश गंगवार कांग्रेस के लिए वोट मांगने में जुटे हुए हैं।

दरअसल, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी फेसबुक पर कुछ फोटो साझा किए हैं। जिसमें सुरेश गंगवार सफेद कुर्ता पैजामा और काला चश्मा लगाये उनके करीब खड़े हैं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान यशपाल आर्या के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार व उनके पुत्र ने समर्थकों द्वारा कांग्रेस को अलविदा कहते हुए बी.जे.पी.की सदस्यता ली थी,  तभी से वह उत्तराखंड में बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सुरेश गंगवार को केंद्रीय परिश्रमिक समिति का सदस्य भी नामित किया है । लेकिन अब उनका प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दोहरा चरित्र दर्शाता फोटो सोशियल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो सुरेश गंगवार के साढ़ू राकेश सचान यू.पी.की फतेहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और उन्हीं के प्रचार के लिए सुरेश गंगवार यूपी गए हुए हैं। वहीं, इस मामले पर बी.जे.पी.जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वायरल हो रही इस फोटो में कितनी सत्यता है इसकी जांच की जायेगी।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts