एक्सक्लूसिव : नतीजों से पहले सीएम के खिलाफ साज़िश ! किसके इशारे पर !!

कृष्णा बिष्ट 

आखिर किसके इशारे पर सीएम के खिलाफ हो रही साजिश?
लोकसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं? कांग्रेस चुनावों से पहले सीएम के खिलाफ स्टिंग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को बड़े हथियार के तौर पर देख रही थी लेकिन गलत तथ्यों और इससे कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान से उसका यह दांव बिल्कुल उल्टा पड़ गया।
कांग्रेस प्रेस कान्फ्रेंस में बार बार कह रही थी कि होटल व्यवसायी संजय गुप्ता को फायदा पहुंचाने के लिए सूर्यधार प्रोजेक्ट का शिलान्यास कराया गया है। जबकि सच्चाई ये है कि 25 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री ने सूर्यधार के आसपास के इलाके के किसानों से जोर देकर कहा था कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशें की जा रही हैं, इसलिए अपनी जमीनें मत बेचना।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/fJR7PTF0tfc

दरअसल कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और है। कहीं इस पीसी के पीछे उमेश कुमार का दिमाग तो नहीं? ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के कई नेता पहले भी कह चुके हैं कि उनके पास सीएम से जुड़े स्टिंग हैं और वो इन स्टिंग को सभी को दिखाएंगे, ठीक यही बात उमेश कुमार भी दोहराता है कि वो सीएम से जुड़े स्टिंग जनता को दिखाना चाहता है। लेकिन न तो कांग्रेस और न ही उमेश कुमार इन स्टिंग को सार्वजनिक तौर पर दिखा सका। उमेश कुमार जिस चैनल से जुड़ा रहा वो चैनल भी इन स्टिंग को दिखाने से कतराता रहा। ऐसे में संभव है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले सीएम की छवि खराब करने के मकसद से उमेश कुमार ने विपक्षी दल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए उकसाया हो।
लेकिन स्टिंग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस खुद कांग्रेस के गले की फांस बन गई। पीसी के समय,पीसी में ऐसा स्टिंग दिखाना जिसमें तथ्य ही मौजूद नहीं हैं, और आरोपों में कोई दम न होना भी इसी ओर इशारा करते हैं कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं। गौरतलब है कि उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमे में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। पर्वतजन ने जब उमेश के लिए स्टिंग करने वाले आयुष पंडित से बात की तो आयुष ने बताया कि वो जल्द ही स्टिंग से जुड़े बड़े खुलासे करेगा जिससे कुछ बड़ी साजिशों का पर्दाफाश होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts