एक्सक्लूसिव: महाराज पर महबूबा का पलटवार

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कश्मीरी छात्रों को पीडीपी सांसद द्वारा वापस कश्मीर ले जाने पर सवाल उठाने पर पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सतपाल महाराज पर पलटवार किया है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उत्तराखंड के भाजपा सरकार के मंत्री गुंडों की बजाय निर्दोष कश्मीरियों को सजा दिलाना चाहते हैं। महबूबा मुफ्ती के अनुसार पीडीपी के नेता इसलिए देहरादून गए थे कि जो कश्मीरी छात्र दहशत में रहने को मजबूर हैं, उन्हें वापस जम्मू कश्मीर ले जाया जा सके। ऐसे में उन नेताओं पर सतपाल महाराज द्वारा एफआईआर कराने की मांग को लेकर महबूबा मुफ्ती सतपाल महाराज पर भड़क गई।
सतपाल महाराज द्वारा दिए गए बयान के बाद मंत्री धन सिंह रावत का बयान आया कि अब किसी भी कश्मीरी छात्र को बिना वैरिफिकेशन के एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि पुलवामा हमले के बाद उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों द्वारा की गई हरकतों के बाद कल मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून से पीडीपी नेताओं द्वारा कश्मीरी छात्रों को वापस ले जाने पर सवाल खड़े किए थे और उन्हें वापस ले जाने वाले सांसद पर मुकदमा करने की भी मांग की थी। महाराज को आशंका है कि यदि कश्मीरी छात्र पाक साफ हैं तो उन्हें वैरिफिकेशन करवाने की बजाय यहां से भागने की क्या जरूरत थी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts