एक्सक्लूसिव वीडियो : ले.कर्नल की पत्नी से पुलिस ने की बदसलूकी।ड्राइवर और पत्रकार भी पिटा

उत्तराखंड मे सीआरपीएफ के जवानों और दो -दो मेजर की  शहादत से उपजी भावनाओं का ज्वार अभी थमा भी नहीं है कि मित्र पुलिस ने इस बीच कल रात एक ले. कर्नल की पत्नी से जमकर बदसलूकी कर दी।

यही नहीं इस प्रकरण में सीपीयू भी शामिल थी और ले. कर्नल की पत्नी के साथ बदमाशी करते हुए ड्राइवर को भी जमकर पीटा गया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/YpOnwb0aVKI

इस पूरे मामले में लगभग 15 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने पर थाने पहुंचे एक पत्रकार को भी पुलिस ने जमकर पीट दिया।

देहरादून सीपीयू पुलिस चरस और सुल्फे के नशे में कर रही ड्यूटी

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/vaFLdU3X_hg

बीती रात देहरादून के रिस्पना पुल चौक पर एक गज़ब वाकया तब सामने आया जब ड्यूटी पर तैनात सीपीयू सिपाही ने एक वाहन चालक के सिग्नल लाइट पर जेब्रा लाइनों से उसकी गाड़ी थोड़ा आगे बढ़ गई, पर वो सीपीयू सिपाही के लिए मानो बोडर क्रॉस करना बन गया। उसने वाहन चालक को अश्लील गाली बकते हुए सरे चौक उसकी जमकर पिटाई कर दी। उस समय कार में एक महिला भी थीं, जिनके पति सेना में हैं और इस समय कारगिल बॉडर पर तैनात हैं। पर मित्र पुलिस की गुंडई के सामने क्या सैनिक और क्या पत्रकार ! यह सिपाही जिसका नाम रविंद्र है, अपने सीनियर के साथ था। जब महिला ने इस नशेड़ी सिपाही को रोकने की कोशिश की, तो ये जबरन उनको रिस्पना पर बनी चौकी में ले गए, जहां चरस सुल्फे की खुली सिगरेट खुली पड़ीं थी। ये देख महिला ने उसका वीडियो बना लिया।

यह वाकया देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने का है। नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने देर रात ले. कर्नल की पत्नी से गाली गलौज की और पत्रकार द्वारा इसकी जानकारी लेने पर थाने में पीट भी दिया।

इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने घटना को देखकर भी जानबूझकर मुंह फेर लिया। इससे रिस्पना पुल से लेकर नेहरू कॉलोनी तक जमकर उत्पात मचा रहा।

सूत्रों के मुताबिक इन सिपाहियों का मेडिकल तक नहीं कराया गया जबकि यह नशे में बताए जा रहे थे।

जब यह बवाल बढ़ा तो तब जाकर निलंबन की कार्यवाही की जा रही है और दो सिपाहियों को निलंबित करने के आदेश दे दिए गए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts