एक्सक्लूसिव वीडियो : चैंपियन पर दो भाजपा विधायकों का पलटवार ! पिक्चर अभी बाकी है

­विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को प्रवासी पक्षी कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।  हरिद्वार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता और स्वामी यतीश्वरानंद खुलकर कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ निशंक के समर्थन में उतर आए हैं। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/5TfoXTW06Iw हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि “निशंक को […]

­विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को प्रवासी पक्षी कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
 हरिद्वार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता और स्वामी यतीश्वरानंद खुलकर कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ निशंक के समर्थन में उतर आए हैं।
देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/5TfoXTW06Iw

हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि “निशंक को प्रवासी पक्षी कहना बेहद आपत्तिजनक है।” विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि यह बात क्षेत्रवाद और जातिवाद में लोगों को बांटने की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/j1kLyMM4P3E

उन्होंने कहा कि निशंक हरिद्वार में भी पढ़े लिखे हैं। निशंक पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के समय में मंत्री रहे हैं और उन्होंने इतने काम किए हैं, जितने आजादी के बाद से किसी ने नहीं किए।
  दोनों विधायकों ने  अपने अपनी विधानसभा क्षेत्र में  सांसद निशंक द्वारा कराए गए कामों की लंबी फेहरिस्त भी गिना डाली।
विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि निशंक लोकसभा में सर्वाधिक प्रश्न पूछने वाले सांसद हैं और उन्होंने हरिद्वार में बेहतरीन कार्य कराए हैं।
 उन्होंने कहा कि निशंक को बाहरी बताने की बात बिल्कुल सही नहीं है। “वह इस बार दोगुने वोटों से जीतेंगे ।”
प्रवासी पक्षी कहे जाने के 4 दिन बाद इन दोनों विधायकों का इस तरह से मोर्चा लेना इस बात को दर्शाता है कि कुंवर प्रणव चैंपियन को हाईकमान से अपेक्षित डांट नहीं पड़ी है और ना ही प्रदेश नेतृत्व ने कुंवर प्रणव चैंपियन को ठीक से नसीहत दी है।
 यदि ऐसा होता तो इन दो विधायकों को कुंवर प्रणव चैंपियन को अलग से नसीहत पिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। जाहिर है कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस मामले का प्रभावी संज्ञान और समाधान न किए जाने के चलते पिक्चर अभी बाकी है।

Also Read This

बड़ी खबर: सावन में चमका सोना, चांदी में गिरावट;  जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सावन के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।मंगलवार 11 अगस्त 2026 के कारोबार में...

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

Related Posts