एक्सक्लूसिव वीडियो : जानिए क्या बोली शहीद की वीरांगना

कमल जगाती, नैनीताल पुलवामा आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के वीर शहीद वीरेंद्र सिंह राणा की वीरांगना और परिजन भी आज पाकिस्तान से बदले के बाद कुछ संतुष्ट दिखे। उनका कहना है कि शहीद की आत्मा को तो शांति मिली होगी लेकिन पाकिस्तान को सबक सिखाना बाकी है। https://youtu.be/6eXLwVkPKN0 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले […]

कमल जगाती, नैनीताल

पुलवामा आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के वीर शहीद वीरेंद्र सिंह राणा की वीरांगना और परिजन भी आज पाकिस्तान से बदले के बाद कुछ संतुष्ट दिखे।

उनका कहना है कि शहीद की आत्मा को तो शांति मिली होगी लेकिन पाकिस्तान को सबक सिखाना बाकी है।

https://youtu.be/6eXLwVkPKN0

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ.के जवान वीरेंद्र सिंह राणा, मानव बम हमले में शहीद हो गए थे । वीरेंद्र उन 44 शहीदों में शामिल थे जो सी.आर.पी.एफ.की बस में सवार होकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन को निकाल रहे थे।

वीरेंद्र सिंह के ढाई वर्ष के बेटे बयान ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। वहीं शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। उपस्थित लोग शव पहुंचने से लेकर अंत्येष्टि तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। उनका पार्थिव शरीर 16 फरवरी को खटीमा पहुंचा था जहां उन्हें सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई दी गई थी। उनके घर पर रिश्तेदारों और राजनीतिक हस्तियों का जमघट लग गया था। वीरेंद्र सिंह के ढाई वर्ष के बेटे बयान ने अपने शहीद पिता के शव को मुखाग्नि दी थी। आज सभी ने भारतीय वायुसेना के इस सफल सर्जिकल स्ट्राइक 2 से खुश होकर संतुष्टि जताई।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts