एक्सक्लूसिव वीडियो : नगर निगम ही डालता है रिस्पना नदी मे कूड़ा

राजेंद्र सिंह नेगी
देहरादून में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए लाख दावे किए जा रहे हैं, कभी वृक्षारोपण अभियान तो कभी नदी में छिड़काव जैसे कदम भी सरकार उठाती रही है। लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों को सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट से कोई वास्ता नहीं दिखाई देता।
 नगर निगम के कर्मचारी रिस्पना में बदस्तूर घरों का कूड़ा इकट्ठा करके रिस्पना में डाल देते हैं।
 उदाहरण के तौर पर देखिए यह वीडियो

https://youtu.be/7sjsGgd4ruA

 

यह वीडियो संजय कॉलोनी वार्ड, मोहिनी रोड देहरादून का है। पूर्व विधायक राजकुमार के आवास के पीछे रिस्पना नदी में आज से नहीं, वर्षों से कूड़ा डाला जाता है। स्थानीय के साथ ही नगर निगम के कर्मचारी सहित, दूर दराज तक से यहां नदी में कचरा फेंका जाता है। लेकिन न तो कभी क्षेत्रीय विधायक ने कोई संज्ञान लिया और ना स्थानीय पार्षद ने।
ये वीडियो,कल सुबह की है।
बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे ही बचेगी नदी और पर्यावरण।
क्या यही है, ‘नदी बचाओ और पर्यावरण बचाओ’ अभियान
जाहिर है कि स्थानीय लोगों के साथ साथ नगर निगम के कर्मचारियों सुपरवाइजर आदि की भी इस मामले में पूरी पूरी जिम्मेदारी बनती है
पर्वतजन अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि आपको यह खबर जनहित में पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts