एक्सक्लूसिव वीडियो : पहाड़ी सड़कों पर जानलेवा स्टंट। मूकदर्शक मित्र पुलिस

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित कैंची धाम भण्डारे में पुलिस की घोर अव्यवस्थाएं तब दिखी जब एक वीडियो में तेजरफ्तार एस.यू.वी.सवारों को खतरनाक जानलेवा स्टंट करते हुए देखा गया। मन्दिर मार्ग में मौजूद पुलिस ने इन लक्जरी गाड़ी वालों को मौत का खेल करते हुए आसानी से जाने दिया। नैनीताल जिले के कैंची धाम […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित कैंची धाम भण्डारे में पुलिस की घोर अव्यवस्थाएं तब दिखी जब एक वीडियो में तेजरफ्तार एस.यू.वी.सवारों को खतरनाक जानलेवा स्टंट करते हुए देखा गया। मन्दिर मार्ग में मौजूद पुलिस ने इन लक्जरी गाड़ी वालों को मौत का खेल करते हुए आसानी से जाने दिया।

नैनीताल जिले के कैंची धाम मन्दिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। कैंची मार्ग से लौटते समय यू.पी.82/Tmp/2019/2017 …नंबर की सफेद एस.यू.वी.गाड़ी में खतरनाक स्टंट करते कुछ युवक कैमरे में कैद हो गए। ये युवक गाड़ी की अगली और पिछली सीटों से बाहर निकलकर जानलेवा तरीके से पहाड़ों की ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तो आप वीडियो देखकर ही अनुमान लगा सकते हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/nOqDwl_2S54

 

हैरानी की बात तो ये है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस के कई कांस्टेबलों और एस.आई.के सामने से गुजरने के बाद भी इन्हें रोका नहीं गया। गाडी से आधा शरीर बाहर निकाले इन युवकों को शायद ये एहसास नहीं था कि एक तरफ तो टकराने पर पहाड़ उनका कचूमर बना सकता है जबकी दूसरी तरफ विपरीत दिशा से आती गाड़ी से टकराकर वो अपनी जान गंवा सकते हैं। पुलिस ने एक्का दुक्का वाहनों के अलावा इस मार्ग पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी।
शनिवार का दिन और भक्तों के बड़ी संख्या में आने के अनुमान के साथ पुलिस ने भवाली से कैंची धाम जाने वाले मार्ग को पूर्णतः वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। भक्तों को तो भवाली से 8 किलोमीटर दूर कैंची धाम तक पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा। पुलिस ने भवाली में गेट लगाकर निजी वाहनों को रोक दिया और भक्तों/दर्शनार्थियों के लिए मिनी बस, टैक्सी अथवा पैदल जाने की ही अनुमति दी थी।

हजारों की संख्या में आते भक्तों के लिए व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुई । पुलिस भक्तों को रोकने में व्यस्त रह गई जबकी मार्गों में इन अनियंत्रित वाहन चालकों ने उपद्रव फैलाया।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts